अमिताभ बच्चन की फिल्मों के नाम से भरें - Amitabh Bachchan Film Names

Advertisement
नीचे दिये गये खाली स्थानों को केवल अमिताभ बच्चन की फिल्मों के नाम से भरें

उदाहरण:- पति पत्नि रिश्तों की ------- में बंधे होते हैं ( जंजीर)

01. बच्चों को अच्छी------- देनी चाहिये

02. सोने को-----पर परखा जाता है

03. हमें अपने देश पर -------है

04. ------चना भाड़ नहीं फोड़ सकता

05. --------शिक्षाप्रद बातें करनी चाहिये

06. मेरे दोस्तों के नाम ------हैं

07. नारी का धन उसका -----है

08. च्यवनप्राश खाने से------आती है

09. मेरे दोनों बच्चों के नाम----हैं

10------ नाग को श्री कृष्ण ने मारा था

11 ---- रंग को कुछ लोग अशुभ मानते हैं

12. मैं का बहुवचन--------है

13. डायबिटीज के मरीजों को --------लेनी चाहिये

14. मेरी पत्नी का नाम------है

15. ----बच्चों की देखभाल अनाथालय में होती है

16 -------अकबर के दरबार में नौ रत्न थे

17. --------एक  हथियार है

18. किस्मत को --------भी कहते हैं

19. केन्द्र में भा.ज.पा.की-----है

20. भगवान शंकर का एक नाम-----भी है

21. सपना एक -------व्यक्तित्व की धनी है